बिहार भाजपा ने शुक्रवार को नीतीश सरकार पर इतिहास के छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया…

पटना (आईएएनएस)| बिहार भाजपा ने शुक्रवार को नीतीश सरकार पर इतिहास के छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यहां तक कहा कि सरकार ने प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का अपमान किया है। बिहार के पूर्व मंत्री भीम सिंह ने बिहार सरकार खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोहम्मद युनूस को बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री बताते हुए उनके जन्म दिवस पर राजकीय जयंती समरोह मनाए जाने को बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह का अपमान बताया है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत इतिहास के साथ छेडछाड की जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने बताया कि सरकार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रांतों के मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री ही कहा जाता था। सिंह ने बताया कि इतिहास में मोहम्मद युनूस का जो रोल रहा है उसे राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल बताया गया है, तो क्या ऐसे व्यक्ति का राजकीय समारोह मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब तक इतिहास में यही पढ़ाया जाता रहा है कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री थे। अब नीतीश सरकार नई बात करनी प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह को प्रथम प्रधानमंत्री नहीं मानकर किसी अन्य को प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित करना इतिहास के साथ छेड़छाड़ है। उन्होंने इतिहास की चर्चा करते हुए बताया कि अंग्रेजों की सरकार ने 1937 में प्रांतीय चुनाव करवाए। उसमें कांग्रेस को बिहार में बहुमत आया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को श्रीकृष्ण सिंह ने तब बिहार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने सरकार से युनूस की जयंती पर राजकीय समारोह बंद करने की बात कही है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button