सोमवार 1 दिसंबर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- स्वास्थ्य का ध््यान रखें. स्वजनों से वाद विवाद संभव है. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. व्यय पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

वृषभ:- जनहित कार्योँ में रचि रहेगी. नई योजना में पूंजी निवेश संभव है. संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. व्यावसायिक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा.

मिथुन:- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. नौकरी में नया पदभार संभव है. बाण्ड, बीमा से अर्थ प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में धन लाभ होगा.

कर्क:- सामाजिक सम्मान बना रहेगा. प्रभावी के सहयोग से अटका कार्य बनेगा. नाैकरी में ​स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यवसाय में सुधार आएगा.

सिंह:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. स्वजनों से निराशा होगी. नाैकरी में नई परेशानी आ सकती है. व्यवसाय में लाभ होगा. वाहन से परेशानी होगी.

कन्या:- स्वबुदि्ध विवेक से अटका कार्य बनेगा. विवाह प्रस्ताव आ सकता है. नाैकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

तुला:- राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. वैर विरोध से मु​​िक्त मिलेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. वाहन सुख मिलेगा.

वृश्चिक:- मानसिक द्वन्द बना रहेगा. नाैकरी में सहकर्मियों से वाद विवाद संभव है. संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी. व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा.

धनु:- पूर्वनियोजित कार्य में व्यस्त रहेंगे. नाैकरी में श्रम की अ​धिकता रहेगी. कार्य विशेष में निराशा होगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

मकर:- लोकप्रियता में वृद्धि होगी. प्रभावी व्यक्ति से परिचय होगा. नाैकरी में जबाबदेहि बढ़ सकती है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ:- सकारात्मक सोच बनाए रखें. प्रयासों में सफलता मिलेगी. नौकरी में मान सम्मान बना रहेगा. व्यवसाय में धन लाभ होगा. वाद विवाद से बचें.

मीन:- भाग्य सहायक रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में नूतन पद भार संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

आज का पंचाग:-

विक्रमी संवत् 2082, 11 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 17 प्रविष्टे, 10 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी 15.57 तक उपरांत त्रयोदशी, अश्विनी नक्षत्र 20.51 तक उपरांत भरणी नक्षत्र, वरियान योग 21.07 तक उपरांत परिध​ योग, बालव करण 15.57 तक उपरांत काैलव करण, चन्द्रमा मेष राशि में दिन रात. शुभांक 2, 4

आज जन्म लिए जातक का राशिफल:-

इस वर्ष परिश्रम करने एवं धैर्य रखने पर ही योजनाएं साकार होंगी. विश्वासपात्र से धोखा हो सकता है. आर्थिक ​स्थिति में सुधार आएगा. मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है. अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे. संतान सुख में वृदि्ध होगी. विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, माईनिंग, रेलवे, एवीएशन, पुरातत्व विभाग, शिक्षा आदि क्षेत्रों सेवारत जातकों को वर्षअनुकूल रहेगा. व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. आरोग्य सुख उत्तम रहेगा.

व्रत त्यौहार:-

व्रत त्यौहार:- प्रदोष व्रत, अखण्डाद्वादशी, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 15.00 से 16.30 तक

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button