सेना में शामिल होना मेरा पहला सपना था: जयदीप अहलावत

मुंबई. अभिनेता जयदीप अहलावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब वह किसी को सैनिक की वर्दी में देखते हैं तो उन्हें ‘ईष्र्या’ होती है, क्योंकि बचपन में उनका सपना था कि वह सेना में जाएं. अभिनेता जल्द ही युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे.

इक्कीस’ परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है जिसमें अभिनेता अगस्त्य नंदा खेत्रपाल की भूमिका में हैं और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र उनके पिता एमएल खेत्रपाल की भूमिका में हैं. इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जिन्होंने अरिजीत बिस्वास और पूजा लाधा सुरती के साथ लेखक के रूप में भी काम किया है. ”पाताल लोक” में अभिनय कर चुके अहलावत ने कहा कि सेना में उनके कई दोस्त हैं. अभिनेता ने बताया कि वह दो बार सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में असफल रहे.

उन्होंने ”इक्कीस” के एक कार्यक्रम में कहा, ”मैंने सोचा था कि मैं एक अच्छा (सेना) अधिकारी बनूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वापस घर भेज दिया गया. यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है.” पच्चीस दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अहलावत कथित तौर पर एक सम्मानित पाकिस्तानी सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं.

अहलावत ने कहा, ” मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन वह था जब मैं 2013 में चेन्नई में ‘विश्वरूपम’ की शूटिंग कर रहा था और मुंबई वापस आ रहा था. तब ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) की पासिंग आउट की घोषणा हुई और हवाई अड्डे पर मैंने कई लड़कों को देखा, और मुझे उनसे बहुत जलन हुई.” उन्होंने कहा, ”जब भी मैं किसी को सैनिक की वर्दी में देखता हूं, तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि 18-19 साल के लड़के के रूप में यह मेरा पहला सपना था, जो भारतीय सेना में शामिल होना चाहता था.” अहलावत ने बताया कि उन्हें खेत्रपाल की कहानी तब पता चली जब वह कुछ साल पहले भारतीय सैन्य अकादमी में सैनिकों के सम्मान समारोह में शामिल हुए थे.

उन्होंने कहा, ”खेत्रपाल से मेरा पहला परिचय तब हुआ जब मेरा एक दोस्त भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हो रहा था. वहां मोटे अक्षरों में लिखा था ‘खेत्रपाल ऑडिटोरियम. मैंने उससे इसके बारे में पूछा और मेरे दोस्त ने मुझे अरुण खेत्रपाल के बारे में सब कुछ बताया .” इसी कार्यक्रम में अभिनेता अगस्त्य नंदा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “छावनी अब घर जैसी लगने लगी है. हम इस फिल्म के लिए तीन साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं. ” उन्होंने कहा कि “इक्कीस” में एक्शन दृश्यों का फिल्मांकन “कठिन” था.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button