सोमवार 8 दिसंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. बनते कार्य में अवरोध आएंगे. कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. व्यवसाय में लाभ कम होगा. यात्रा में कष्ट होगा.

वृषभ:- योजनाएं साकार होंगी. सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा. योजना में सफलता मिलेगी. व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा.

मिथुन:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. नौकरी में कार्य भार बढ़ेगा. विरोधी पक्ष से सचेत रहें. व्यवसाय में अल्प लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

कर्क:- अ​​भिलाषा पूर्ति का अवसर मिलेगा. नौकरी में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. व्यावसायिक लाभ उत्तम रहेगा. परिवार में मस्त माहाैल रहेगा.

सिंह:- महत्वपूर्ण कार्य मेंं निराशा होगी. कानूनी क्षेत्र में परेशानी होगी. नाैकरी में ​​स्थिति यथावत रहेगी. व्यावसायिक स्थिति से चिंतित रहेंगे.

कन्या:- समाज में सम्मान बढ़ेगा. मित्र सहायक रहेंगे. संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. पुराने मित्र से भेंट होगी.

तुला:- राजकीय कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति संभव है. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्रा​​प्ति होगी. व्यवसाय में विस्तार व धन लाभ होगा.

वृश्चिक:- मानसिक उहा पोह बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में सरकारी परेशानी आ सकती है. व्य​​​​क्तिगत संबंध सहायक रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा.

धनु:- गोचर की प्रतिकूलता के चलते प्रयास विफल रहेंगे. धन उधार देने से बचें. नाैकरी में धैर्य बनाए रखें. व्यवसाय में जो​खिम से हानि संभव है.

मकर:- आत्मबल बनाए रखें. योजना में सफलता मिलेगी. नई नाैकरी का अवसर मिल सकता है. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से खुशी होगी.

कुंभ:- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. रोग, ऋण में कमी आएगी. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा.

मीन:- भावनात्मक स्तर पर संवेदनशील रहेंगे. नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 18 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 24 प्रविष्टे, 17 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष ​पंचमी14.28 तक उपरांत षष्ठी, आश्लेषा नक्षत्र 26.22 तक उपरांत मघा नक्षत्र, ऐन्द्र योग 14.32 तक उपरांत वैधृति​ योग, तैतिल करण 14.28 तक उपरांत गर करण, चन्द्रमा सिंह राशि में 26.22 बजे. शुभांक 3,9

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी. योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी. मकान या प्लाट क्रय की इच्छा पूर्ण होगी. नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, शिक्षा, पर्यटन, होटल व्यवसाय, कृषि एवं पशुपालन विभाग, वन विभाग, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को वर्ष अनुकूल रहेगा. व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- दिन में 15.00 से 16.30 तक

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button