CM ममता बनर्जी आक्रामक: कहा- PM मोदी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहकर उनका अपमान किया

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की। बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहकर उनका अपमान किया है।

कूच बिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का तब जन्म भी नहीं हुआ था, जब देश को आजादी मिली। लेकिन फिर भी उन्होंने बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को इतने साधारण तरीके से संबोधित किया। उन्होंने कहा, आपने (पीएम मोदी) उन्हें वह न्यूनतम सम्मान भी नहीं दिया जिसके वह हकदार हैं। आपको इसके लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने बजट का ब्यौरा मांगा, ममता बोलीं- नोटिस की कीमत नहीं

इसके अलावा भी सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से मदद नहीं लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा, ‘हमें केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं चाहिए। बंगाल सरकार सभी योजनाएं खुद चला रही है।एक दिन पहले केंद्र ने राज्य को नोटिस भेजकर तिमाही लेबर बजट का ब्यौरा मांगा है। छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि आपके नोटिस की कोई अहमियत नहीं है।’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button