माता-पिता के बीच गलती से कुचलने से 26 दिन के बच्चे की मौत

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला इलाके में हुई एक अजीबोगरीब घटना में रात में सोते समय माता-पिता के करवट लेने से उनके नीचे कुचलकर उनके 26 दिन के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि गजरौला इलाके में सद्दाम अब्बासी और उसकी पत्नी अस्मा पिछली शनिवार की रात सो रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने 26 दिन के बच्चे सूफियान को अपने बीच में लेटा लिया. रात में दंपती के करवट बदलने से बच्चा उनके नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि सुफियान उनका इकलौता बच्चा था. उसका जन्म इसी साल 10 नवंबर को हुआ था.

परिवार वालों के मुताबिक रात में माता-पिता दोनों ने अनजाने में करवट बदल ली, जिससे बच्चा उनके बीच फंस गया. रविवार सुबह अस्मा उठी और देखा कि वह बेहोश है. सद्दाम बच्चे को गजरौला कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रिश्तेदारों ने बताया कि बच्चा जन्म से ही कमजोर था और उसे सांस लेने में दिक्कत थी और बाद में पीलिया हो गया था. डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button