UPSC CDS 2025 Result: यूपीएससी सीडीएस-1 का रिजल्ट घोषित, एसएसबी साक्षात्कार के लिए 535 उम्मीदवार चयनित

UPSC CDS 1 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा (1), 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परिणाम को मेरिट लिस्ट के रूप में आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार अर्हता प्राप्त कर चुके हैं और अब उन्हें सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPSC CDS 2025: कहां होगी चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2025 के आधार पर कुल 535 उम्मीदवार (473 पुरुष और 62 महिला) को योग्य घोषित किया है। इन उम्मीदवारों को अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई में अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले कोर्स में प्रवेश मिलेगा। पुरुष उम्मीदवार 123वां लघु सेवा आयोग पाठ्यक्रम (NT) और महिला उम्मीदवार 37वां लघु सेवा आयोग महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम में शामिल होंगे।

कुछ पुरुष उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी सिफारिश पहले ही भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए की गई थी। सरकार ने पुरुषों के लिए 275 और महिलाओं के लिए 18 रिक्तियों की घोषणा की है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button