BMC Election Voting: रोहित पवार ने लगाए गड़बड़ी के आरोप; मंत्री भी अपने बूथ पर नहीं डाल पाए वोट

मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। बीएमसी के 227 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कल यानी शुक्रवार को मतगणना होगी और शाम तक नतीजे आने की संभावना है। चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मुंबई में ही 28 हजार के करीब सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

सुनील शेट्टी ने लोगों से की वोट देने की अपील

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने बीएमसी चुनाव के लिए वोट किया। मतदान के बाद सुनील शेट्टी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये सबसे अहम चुनाव है और लोगों को भारी संख्या में आकर वोट करना चाहिए। हम बस शिकायतें करते रहते हैं कि बीएमसी काम नहीं करती, आज हमें कुछ काम करना चाहिए और बीएमसी के साथ आकर मुंबई को बेहतर बनाने की जरूरत है।’

महाराष्ट्र के मंत्री भी नहीं कर सके मतदान

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गणेश नाइक भी नवी मुंबई निगम चुनाव में मतदान नहीं कर सके। गणेश नाइक का नाम भी मतदाता सूची से गायब था। इसे लेकर नाइक ने कहा कि वे बीते कई वर्षों से नवी मुंबई स्कूल नंबर 94 में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें बताया गया कि उनका वोट सेंट मैरी हाई स्कूल केंद्र पर है। इसके बाद गणेश नाइक सेंट मैरी स्कूल अपना वोट डालने पहुंचे। नाइक ने बताया कि इस बार उनके परिवार के वोट तीन अलग-अलग केंद्रों पर डाले गए। जब नाइक से पूछा गया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है तो उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए जिम्मेदार है।

महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने नाराजगी जताते हुए ये भी कहा कि जब मेरे जैसे मंत्री को ये परेशानी उठानी पड़ रही है, तब आम आदमी की स्थिति का अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने लगाए आरोप

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों पर एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने कहा, ‘नाम जिस बूथ पर होना चाहिए उस बूथ पर ना रखते हुए बहुत दूर लेके गए हैं ताकि लोग मतदान ना कर सकें। मुंबई में एक मंत्री का ही नाम बूथ पर नहीं है। उनके घर के लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर दिए हैं। EVM मशीन पर समय 15 मिनट आगे का है। मशीनों का अनुक्रम गलत है। बूथ के 100 मीटर के दायरे में भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button