लोकसभा: ‘सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका’, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में भारी गतिरोध जारी है। लोकसभा में आज शुक्रवार (06 फरवरी) को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी और सदन में व्यवधान करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

स्पीकर ने गिनाया कितना समय हुआ बर्बाद

ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।

ओम बिरला ने जताई नाराजगी
उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता।

नारेबाजी के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थगित

शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा और नारेबाजी देखने को मिली। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गतिरोध में बदल गई। पहली बार सदन सिर्फ तीन मिनट और फिर दूसरी बार सात मिनट तक चला। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button