Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक, तारिक रहमान बनेंगे पीएम

Bangladesh Vote Counting Results Live Updates: बांग्लादेश में कल 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान कराए गए। आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। जारी परिणामों में बीएनपी को पूर्ण बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद पहली बार आम चुनाव कराए गए हैं। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। कई सीटों पर अब भी वोटों की गिनती जारी है।

06:35 AM, 13-Feb-2026
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी का दोहरा शतक
बांग्लादेश के आम चुनाव में बीएनपी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए दोहरा शतक पार कर लिया है। जमुना टीवी के अनुसार बीएनपी को अब तक 211 सीटें मिली हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन करीब 70 सीटों पर है। यह बीएनपी की निर्णायक जीत मानी जा रही है।

06:10 AM, 13-Feb-2026
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को पूर्ण बहुमत
बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार मतगणना में बीएनपी ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और अब तक 151 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि जमात-ए-इस्लामी 43 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है। जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट और अन्य दलों को अबतक चार सीटें मिली हैं। इन रुझानों से संकेत मिल रहा है कि बीएनपी गठबंधन मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में तारिक रहमान की ताजपोशी पक्की मानी जा रही है।

05:45 AM, 13-Feb-2026
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत
बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026 के ताजा रुझानों और सामने आए नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बांग्लादेशी मीडिया के हवाले से दावा किया है कि बीएनपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका।

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार के अनुसार बीएनपी गठबंधन को 135 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं जमात-ए-इस्लामी ने 34 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

05:35 AM, 13-Feb-2026
शानदार जीत की ओर बढ़ रही बीएनपी, शतक पार कर बनाई बढ़त
बांग्लादेश के आम चुनाव में मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी और उसके सहयोगियों ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। बीएनपी बहुमत से कुछ ही सीटे दूर है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 299 में से 139 सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है, जबकि 160 सीटों के नतीजे आना बाकी हैं। जिन सीटों के परिणाम सामने आए हैं उनमें बीएनपी और उसके सहयोगी 107 सीटें जीत चुकी है।

04:07 AM, 13-Feb-2026
बांग्लादेश चुनाव में अब तक 117 सीटों के नतीजे घोषित
बांग्लादेश की संसदीय चुनाव में अब तक 117 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने 91 सीटें हासिल की हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को 23 सीटें मिली हैं। इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को अभी कोई सीट नहीं मिली है। अन्य उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती हैं। अभी 191 सीटों के नतीजे बाकी हैं। हालांकि, बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 171 सीटों पर आगे है। वहीं, जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें पर आगे चल रही है।

02:16 AM, 13-Feb-2026
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने बनाई बड़ी बढ़त, 171 सीटों पर आगे
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी ने ऐतिहासिक बढ़त दर्ज करते हुए 300 सदस्यीय जातीय संसद में 171 सीटें हासिल कर साधारण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रॉयटर्स के अनुसार स्थानीय टीवी रिपोर्ट के हवाले से उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 45 सीटें मिलीं और पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने शुरुआती तौर पर हार स्वीकार करने के संकेत दिए।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button