भारत-ब्राजील के बीच कई समझौते; PM बोले-हमारा सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए जरूरी

नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और पीएम मोदी आज नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग सकती है। लूला दा सिल्वा प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं।

भारत-ब्राजील के बीच कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में भारत और ब्राजील के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ।

पीएम मोदी और लूला डा सिल्वा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ दा नोब्रेगा ने कहा कि राष्ट्रपति लूला और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छी समझ और दोस्ती है, जिससे दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति लूला भारत की राजकीय यात्रा पर 11 कैबिनेट मंत्रियों, 300 से अधिक कारोबारियों और 50 सीईओ के बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।

पीएम मोदी और लूला दा सिल्वा के बीच द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button