प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार की दोपहर दो दिवयीय दौरे पर काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी बरेका के लिए रवाना हुए। पीएम बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। देर शाम उप्र चुनाव को लेकर अनौपचारिक बैठक भी कर सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने किए बाबा के दर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य मंत्रियों ने बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन- पूजन किए।

बरेका हेलीपैड पर पहुंचे पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये बरेका पहुचे। पीएम विश्राम के बाद करीब पांच बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां से देश भर की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

काशी पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी काशी दौरे पर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों ने पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए।

मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भाग लेने के लिए मंत्रियों का काफिला बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंडुवाडीह चौराहे पर ट्रैफिक रोका गया।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button