आपके मोबाइल पर भी आया है Alert? घबराएं नहीं, सरकार टेस्ट कर रही नया डिजास्टर वार्निंग सिस्टम

नई दिल्ली: अगर आपके और आपके आस-पास लोगों का भी फोन एक साथ बजने लगा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ भारत सरकार के टेस्टिंग का एक हिस्सा है। दरअसल, सरकार और NDMA पूरे देश में नई सेल ब्रॉडकास्ट आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण कर रहे हैं। इस सिस्टम के जरिए भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने और गैस लीक जैसी आपात स्थितियों में मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट भेजे जाएंगे।

भारत सरकार ने देशभर में मोबाइल आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण शुरू कर दिया है। यह परीक्षण नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान कई लोगों के मोबाइल पर फ्लैश एसएमएस और तेज अलार्म के साथ चेतावनी संदेश पहुंच रहे हैं, जिससे कई यूजर्स घबरा भी गए हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सिर्फ सिस्टम टेस्टिंग का हिस्सा है।
विज्ञापन

क्या है Cell Broadcast Alert System?
यह एक हाईटेक आपातकालीन चेतावनी प्रणाली है, जिसके जरिए सरकार किसी भी आपदा या खतरे की स्थिति में सीधे मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज सकेगी। इसका इस्तमाल भूकंप, सुनामी, बिजली गिरना, बाढ़, गैस लीक और रासायनिक खतरे समेत अन्य मानव-निर्मित आपात स्थितियां में किया जा सकेगा।

कैसे काम करता है यह सिस्टम?
जिन यूजर्स के फोन पर यह मैसेज जाएगा, उनके मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज करेगा, फिर स्क्रीन पर फ्लैश मैसेज दिखेगा। यूजर को तत्काल चेतावनी भी मिलेगी। ये प्रणाली खासतौर पर प्रभावित क्षेत्र के लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने के लिए तैयार की गई है।

SACHET सिस्टम से भेजे जाएंगे अलर्ट
सरकार के अनुसार ये अलर्ट स्वदेशी Integrated Alert System ‘SACHET’ के जरिए भेजे जाएंगे। इसे C-DOT (Centre for Development of Telematics) ने विकसित किया है। यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है, जिसकी सिफारिश इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (ITU) ने की है।

लेकिन टेस्ट अलर्ट क्यों भेजे जा रहे हैं?
सरकार पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क और अलर्ट सिस्टम की विश्वसनीयता जांचना चाहती है, ताकि किसी वास्तविक आपदा के समय अलर्ट तेजी और सही तरीके से लोगों तक पहुंच सके। NDMA ने कहा है कि ये संदेश सिर्फ परीक्षण का हिस्सा हैं और लोगों को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

इमरजेंसी अलर्ट ऑन या ऑफ कैसे करें?
अगर आप एंडॉयड यूजर्स हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं, फिर सेफ्टी एंड इमरजेंसी में जाएं।
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट में जाकर टेस्ट अलर्ट को ऑन या ऑफ कर दें।
हालांकि सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में वास्तविक आपदा अलर्ट सभी मोबाइल फोन पर कई भारतीय भाषाओं में भेजे जाएंगे।

सिर्फ SMS नहीं, डिजिटल सुरक्षित भी
सरकार का यह कदम सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारत के डिजिटल डिजास्टर मैनेजमेंट नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button