भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को भेजा कारण बताओ नोटिस, 14 दिनों के अंदर देना होगा जवाब; जानें मामला

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शनिवार को पहलवान विनेश फोगाट को करार बताओ नोटिस भेजा है। डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं विनेश जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग्य लेने के लिए अयोग्य घोषित की गई हैं क्योंकि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड नहीं दिया है।

वापसी से पहले छह महीने की निगरानी जरूरी
यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि यदि विनेश दोबारा कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं, तो उन्हें आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होगी और इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना होगा। वाडा नियम 5.6.1 के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी लंबे समय तक टेस्टिंग सिस्टम से बाहर रहने के बाद सीधे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता। ऐसा करने पर उसके परिणाम अमान्य घोषित किए जा सकते हैं।

विनेश से किस कारण मांगा गया जवाब
15 पन्नों के नोटिस में, डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण ने राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है जिससे भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है।

इतना ही नहीं उन्होंने डब्ल्यूएफआई संविधान, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों और डोपिंग विरोधी नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
महासंघ ने उनसे चार आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिनमें वजन निर्धारित सीमा तक न पहुंच पाने के कारण 2024 पेरिस ओलंपिक से उनकी अयोग्यता, डोपिंग विरोधी नियमों के तहत कथित तौर पर ठिकाने की जानकारी न देना और तत्कालीन आईओए द्वारा नियुक्त तदर्थ पैनल द्वारा आयोजित मार्च 2024 के चयन परीक्षणों के दौरान दो भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करना शामिल है।

विनेश की वापसी की योजना को लगा झटका
डब्ल्यूएफआई ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि विनेश इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं, जिसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है, जिसे उनका वापसी टूर्नामेंट माना जा रहा था। विनेश को भेजे गए नोटिस में लिखा गया, महासंघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि आपने डोपिंग-विरोधी नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है, जिसके कारण आप आगामी किसी भी प्रतियोगिता में महासंघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अयोग्य हो जाएं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button