दोबारा होगी NEET परीक्षा, फिर से फीस नहीं देनी होगी, रिफंड भी मिलेगा; पढ़ें NTA ने क्या कहा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल है, हालांकि फीस रिफंड और दोबारा आवेदन की जरूरत न होने से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

क्या नीट यूजी परीक्षा दोबारा होगी?
हां, एनटीए ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी।

क्या फिर से आवेदन और शुल्क जमा करना होगा ?
नहीं, फिर से आवेदन और शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन करने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

क्या पहले जमा परीक्षा शुल्क वापस मिलेगा?
हां, एनटीए ने नोटिस में कहा है कि पहले जमा की गई परीक्षा फीस भी छात्रों को वापस की जाएगी।


नीट यूजी परीक्षा दोबारा कब होगी?
एनटीए ने पुनर्परीक्षा की तिथि समय से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की है। एनटीए ने कहा है कि दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक आधिकारिक माध्यमों से जारी किया जाएगा।

नीट यूजी 2026 परीक्षा कितने अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया?
इस वर्ष नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

नीट यूजी परीक्षा कितने शहरों में आयोजित हुई?
परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से क्या अपील की?
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें। एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किए हैं:

नीट मामले में अब तक क्या-क्या हुआ प्वाइंट्स में समझें
3 मई 2026 को देशभर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा से पहले एक “गेस पेपर” व्हाट्सएप और फोटोकॉपी दुकानों के जरिए छात्रों तक पहुंचा।
जांच में सामने आया कि गेस पेपर के 100 से ज्यादा सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे।
सबसे पहले सीकर में छात्रों ने शिकायत दी।
राजस्थान एसओजी ने एडीजी विशाल बंसल के नेतृत्व में जांच शुरू की।
एसओजी ने बताया कि 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों तक ये गेस पेपर पहुंच चुका था।
1 मई को कथित सैंपल पेपर केरल से सीकर भेजा गया।
2 मई की रात कथित गेस पेपर व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया।
7 मई की शाम एनटीए को गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं।
8 मई को एनटीए ने मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया।
शुरुआती जांच में गेस पेपर सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने की बात सामने आई।
झुंझुनूं से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
देहरादून से एक और आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
अब तक 14 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकीं।
केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
मामले की जांच सीबीआई करेगी और परीक्षा दोबारा होगी।

सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच
केंद्र सरकार ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। प्रेस रिलीज के अनुसार, एनटीए जांच एजेंसी को हर जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगी। एनटीए ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। एजेंसी ने माना कि परीक्षा दोबारा कराने से लाखों छात्रों और उनके परिवारों को असुविधा होगी, लेकिन परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button