लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत


बेरूत: इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार तड़के लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी। इजराइली सेना का यह हमला वांिशगटन में होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता से पहले हिजबुल्ला समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और तेज करने से जुड़े अभियान का हिस्सा है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार के स्वामित्व वाली ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इन हमलों में मारे गए लोगों में पांच महिलाएं, बच्चे और लेबनान का एक सैनिक शामिल है तथा दर्जनों लोग घायल हुए। इस बीच, इजराइली सेना ने बताया कि उत्तरी इजराइल में हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में एक सैनिक मारा गया।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य हमलों को तेज करने की घोषणा की थी, जिसके बाद ये हवाई हमले किये गये। लेबनान और इजराइल के सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिका की राजधानी में अपनी पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इस वार्ता में 17 अप्रैल से लागू नाममात्र के युद्धविराम को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है हालांकि तब से हमले तेज हो गए हैं लेकिन लेबनान की राजधानी बेरूत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
ज्बुल्ला ने वार्ता को खारिज कर दिया और इसके बजाय उसने अपने प्रमुख सहयोगी ईरान का समर्थन किया। ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से वांिशगटन के साथ अपनी वार्ता के लिए लेबनान में युद्ध समाप्त करने को एक शर्त बना रखा है।






