नए कैबिनेट में कांग्रेस प्रमुख-पूर्व CM के बेटे को भी जगह, जानें मंत्रियों में किसकी संपत्ति कितनी

कर्नाटक: कर्नाटक में आज (3 जून) सियासी रूप से हलचल का दिन है। दरअसल, सिद्धारमैया ने बीते हफ्ते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल ने डीके शिवकुमार को अपना नेता चुना। अब आज शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन होने के साथ अब मंत्रिमंडल में भी आमूलचूल परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सिद्धारमैया के कार्यकाल में मंत्री रहे कई नेताओं को नए कैबिनेट में भी मौका दिया गया है।
पहले जानें- किस-किस नेता के डीके शिवकुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास?
डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में पहले चरण में सीएम शिवकुमार के अलावा लगभग 13 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी प्रशासकों के इस नई कैबिनेट का हिस्सा बनने के कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र और जी. परमेश्वरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं…
1. डॉ. जी परमेश्वर: इनके राज्य के उपमुख्यमंत्री बनने की पुष्टि हो चुकी है और इन्हें राजस्व विभाग मिलने की संभावना है।
2. प्रियांक खरगे: इन्हें गृह विभाग का प्रभार दिए जाने के कयास हैं।
3. रामलिंगा रेड्डी: इन्हें बंगलूरू विकास विभाग मिल सकता है।
4. कृष्णा बायरेगौड़ा: इन्हें ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग मिलने की संभावना है।
5. एमबी पाटिल: इन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें शिवकुमार द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का फोन आया है।
6. यतींद्र सिद्धारमैया: निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के भी इस मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है।
7. यूटी खादर: इनके बारे में बताया गया है कि ये मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
इन प्रमुख नामों के अलावा, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, सतीश जारकीहोली, ईश्वर खंड्रे, बायरती सुरेश, शरण प्रकाश पाटिल और दिनेश गुंडू राव के भी डीके शिवकुमार की इस नई कैबिनेट में शामिल होने और शपथ लेने की उम्मीद है।






