पीएम मोदी को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत देश-दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, किसने क्या कहा?

The post पीएम मोदी को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत देश-दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, किसने क्या कहा? appeared first on Navabharat News.
नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्र लिखकर बधाई दी है। इसके साथ ही हरियाणा को प्रधानमंत्री की कर्मभूमि बताते हुए राज्य को दी गई परियोजनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया।
नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र में लिखा, ‘आपके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह अवसर आपके वंदन का है, अभिनंदन का है। आज आप भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित व जन-जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। हमारी हरिभूमि ने ही आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखने का संकल्प लिया था।
आपको याद होगा कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित देश के पूर्व सैनिकों की रैली से आपने अपने 2014 के लोकसभा चुनावों के अभियान की शुरुआत की थी। हमें पूरा विश्वास है कि उस रैली का उत्साह और आपके प्रति प्यार अभी भी आपके मानस पटल पर अंकित है। हम हरियाणा के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं।
हमारे वीर जवानों, परिश्रमी किसानों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कर्मठ युवाओं ने सदा ही राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। इसलिए जब भी भारत की प्रगति, सुरक्षा, सम्मान और वैश्विक प्रतिष्ठा की बात होती है, तो हरियाणा का हृदय उससे गहराई से जुड़ जाता है। पिछले 12 वर्षों में देश ने जिस आत्मविश्वास, स्थिरता और विकास का अनुभव किया है, उसने हरियाणा के जन-जन को भी नई ऊर्जा और नए विश्वास से भर दिया है’।
The post पीएम मोदी को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत देश-दुनिया के नेताओं ने दी बधाई, किसने क्या कहा? appeared first on Navabharat News.




