उद्धव गुट के छह सांसदों ने थामा शिवसेना का दामन, एकनाथ शिंदे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी को बड़ा झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उद्धव गुट के छह सांसदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल अष्टीकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया।

इससे पहले मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा था कि आज छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी सौंप दिया है। सरनाईक ने इसे ‘ऑपरेशन टाइगर’ का हिस्सा बताया और कहा कि यह अभियान साल के 365 दिन चलता है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को मानने वाले सांसद अब शिंदे गुट के साथ आ रहे हैं।

इन सांसदों ने शिंदे गुट का थामा दामन
इस सूची में यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टीकर, परभणी से संजय जाधव, शिरडी से भाऊसाहेब वाकचौरे, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दिना पाटिल और धाराशिव से ओमप्रकाश राजे निंबालकर का नाम शामिल है। ये सभी सांसद हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

क्रमांक

संभावित सांसद

लोकसभा क्षेत्र

1

संजय देशमुख

यवतमाल-वाशिम

2

नागेश पाटिल अष्टीकर

हिंगोली

3

संजय जाधव

परभणी

4

भाऊसाहेब वाकचौरे

शिरडी

5

संजय दिना पाटिल

मुंबई उत्तर-पूर्व

6

ओमप्रकाश राजे निंबालकर

धाराशिव

क्या है ‘ऑपरेशन टाइगर’ और किसने किया दावा?
प्रताप सरनाईक ने कहा कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत लगातार शिवसैनिक और जनप्रतिनिधि शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम संजय राउत का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि पहले विधायक हमारी पार्टी में आए और अब सांसद भी आ रहे हैं।” सरनाईक के इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) की ओर से इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूबीटी और शिंदे गुट के नेताओं ने क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) विधायक महेश सावंत ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जाने वाले गए।” वहीं, शिवसेना एमएलसी डॉ. मनीषा कायंदे ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जो लोग आ रहे हैं, वे बागी नहीं बल्कि शिवसैनिक हैं और एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सोमवार को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button