ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इस्तीफा दिया, पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10 साल में स्टार्मर ऐसे छठे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ा है। स्टार्मर से पहले पांच और प्रधानमंत्रियों ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। कंजर्वेटिव पार्टी बनाम लेबर पार्टी की राजनीति वाले इस देश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहैम का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, सियासी उथल-पुथल के बीच अन्य प्रत्याशी कौन होंगे, इसे लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। रोचक यह भी है कि इस्तीफे से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ने वाले हैं।

ब्रिटेन में स्टार्मर से पहले किन प्रधानमंत्रियों ने इस्तीफा दिया?

लिज ट्रस (Liz Truss)
बोरिस जॉनसन (Boris Johnson)
टेरीजा मे (Theresa May)
डेविड कैमरन (David Cameron)
गॉर्डन ब्राउन (Gordon Brown)

कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?
स्टार्मर के इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी के कई प्रमुख नेता प्रधानमंत्री (और पार्टी नेता) पद की दावेदारी में उभर कर सामने आए हैं। हालांकि, इनमें सबसे आगे एंडी बर्नहैम माने जा रहे हैं। मेकरफील्ड उपचुनाव में उनकी भारी जीत ने उन्हें सांसद के रूप में वापस ला दिया है, जिससे उनके लिए नेतृत्व को चुनौती देने का रास्ता साफ हो गया है। उन्हें किंग ऑफ द नॉर्थ के नाम से भी जाना जाता है और वे लेबर सांसदों और जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले ट्रंप?
स्टार्मर के इस्तीफे से करीब 29 घंटे पहले रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस्तीफे का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि स्टार्मर दो महत्वपूर्ण मुद्दों- आव्रजन (इमिग्रेशन) और ऊर्जा नीति; पर पूरी तरह विफल रहे हैं।

स्टार्मर की आलोचना के बाद ट्रंप शुभकामनाएं भी दीं
ब्रिटेन की राजनीति को लेकर अपनी अहम टिप्पणी में ट्रंप ने यह भी कहा कि स्टार्मर ने अवैध और अनियंत्रित आव्रजन को रोकने में सफलता नहीं पाई। इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन को नॉर्थ सी में तेल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए था। हालांकि ट्रंप ने स्टार्मर के कार्यकाल में अपनाई गई नीतियों की आलोचना के बाद उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button