पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन की पत्नी पूर्व आईएएस अधिकारी सुजाता बीजद में शामिल

भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन की पत्नी एवं पूर्व नौकरशाह सुजाता राउत कार्तिकेयन बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गईं। पटनायक ने यहां बीजद के मुख्यालय शंख भवन में हुई एक बैठक के बाद उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं सुजाता राउत का पार्टी के एक सामान्य सदस्य के तौर पर स्वागत करता हूं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी हैं।” पार्टी के भविष्य के नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर, पटनायक ने कहा कि वह आगामी चुनावों में भी बीजद का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रापाड़ा जिले की मूल निवासी सुजाता ने कहा कि वह राज्य के लोगों के लिए ईमानदारी से काम करेंगी। साल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता ने 13 मार्च 2025 को सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें पूर्ववर्ती बीजद सरकार के महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ के विस्तार का बड़ा श्रेय दिया जाता है।

सक्रिय राजनीति में सुजाता का प्रवेश उनके पति एवं नौकरशाह से नेता बने पांडियन द्वारा 2024 के लोकसभा व राज्य विधानसभा चुनावों में बीजद की हार के बाद सक्रिय राजनीति से हटने की घोषणा किए जाने के बाद हुआ है। जहां चुनावी हार के बाद पांडियन ने राजनीति से दूरी बना ली, वहीं सुजाता राज्य में भाजपा की सरकार बनने के लगभग नौ महीने बाद इस्तीफा देने से पहले तक नौकरशाही में बनी रहीं। बीजद के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने पहले सुजाता का विरोध किया था और 2024 के चुनावों में पार्टी के ख़राब प्रदर्शन के लिए पांडियन को जिम्मेदार ठहराया था।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button