पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मुंबई: पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने पद्म पुरस्कार समारोह में व्हीलचेयर की व्यवस्था करने का अनुरोध इसलिए किया था क्योंकि इस लंबे और यादगार दिन के बाद वह थक गई थीं। समारोह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अलका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने के दौरान व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया और उनके शुभंिचतकों ने ंिचता जताई। वीडियो में अलका को एक सहायक की मदद से मंच की ओर जाते हुए भी देखा गया। अलका ने प्रशंसकों से ंिचता न करने की अपील की। गायिका, 2024 में सुनने की क्षमता कम होने की परेशानी से उबरने के कारण पिछले दो वर्षों से सुर्खियों से दूर रहीं।

उन्होंने प्रशंसकों को ”प्यार, ंिचताएं जताने और अनगिनत शुभकामनाएं” देने के लिए धन्यवाद भी दिया। अलका ने ‘इंस्टाग्राम’ पर कहा, ”मैंने समारोह के एक वीडियो को लेकर लोगों की ंिचता देखी और सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह ठीक हूं और मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बस थक गई थी और वहां से निकलते समय मैंने व्हीलचेयर का अनुरोध किया था।” उन्होंने कहा, ”कृपया ंिचता न करें। मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और उन प्रार्थनाओं व सहयोग के लिए दिल से आभारी हूं, जो मुझे लगातार मजबूत बना रहे हैं।”



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button