20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम


इस्लामाबाद: कोरियाई हॉकी टीम 20 साल बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर पहुंच गई है जिसमें वह चार मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर टीम की अगवानी की। पाकिस्तान और कोरिया के बीच 30 जुलाई, दो, चार और सात अगस्त को मैच खेले जायेंगे।
यह श्रृंखला बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी टीम के लिये विदेशी कोच नियुक्त किये हैं। पाकिस्तानी टीम आठ साल बाद विश्व कप में भाग लेगी। पिछले साल प्रो लीग में पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका था और नौवें तथा आखिरी स्थान पर रहा।





