मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की है। मुंबई को दो मैच में हार के बाद जीत नसीब हुई है। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।





