महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में ओवैसी की बड़ी जीत, AIMIM ने 125 सीटें पर मारी बाजी; समझें सियासी गणित

मुंबई: महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार नतीजों ने सबका ध्यान खींचा है। एआईएमआईएम ने राज्य भर में 126 सीटें जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। खास तौर पर छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की जीत ने सियासी समीकरणों को नई दिशा दी है। इन नतीजों को केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे आने वाले बड़े चुनावों का संकेत भी माना जा रहा है।

पार्टी प्रमुख ओवैसी की सक्रिय भूमिका को इस जीत की बड़ी वजह बताया जा रहा है। ओवैसी ने इस बार पहले की तुलना में ज्यादा समय चुनाव प्रचार को दिया। घर-घर जाकर संपर्क किया गया और छोटे इलाकों में स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, पिछली बार मिली करीबी हारों ने कार्यकर्ताओं को और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, जिसका सीधा असर नतीजों में दिखा।

असदुद्दीन ओवैसी ने जनता को धन्यवाद कहा

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी पार्टी के 125 पार्षद सफल हुए हैं। ओवैसी ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा ‘मैं महाराष्ट्र के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने मत का प्रयोग किया। मैं उन सभी मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एआईएमआईएम पार्टी के उम्मीदवारों को अपने वोट और आशीर्वाद से विजयी बनाया।’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button