Good News : बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू, जानें कितना होगा किराया…

बिलासपुर। Good News : छत्तीसगढ़ को एक नई सौगात मिली है। दरअसल, बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है। ये फ्लाइट विंटर सीजन में हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार (TTS) को चेलगी। वहीं बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर बिलासपुर के लोगों को बधाई दी है।

बधाई बिलासपुर!

देश की राजधानी दिल्ली से बिलासपुर हवाई मार्ग से जुड़ गया है।
बिलासपुर अंचल की वर्षों पुरानी माँग आज पूरी हुई है।
हमारे निरंतर प्रयासों से आज सीधे (NON-STOP) दिल्ली से बिलासपुर की नियमित उड़ान सेवा प्रारंभ हुई है। pic.twitter.com/9urwwCFNYK

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 31, 2023

इस हवाई यात्रा का किराया
बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी।

देखें फ्लाइट का शेड्यूल
विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।

इस उड़ान के कारण प्रयागराज फ्लाईट के समय भी बदलाव किया गया है। यह अब 11:45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:30 पर वहां से उड़कर दोपहर 2:45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट वापस फिर दिल्ली जाएगी और साथ ही बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button