देवेंद्र यादव पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा : गृहमंत्री

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को दिनभर के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। उनकी गिरफ्तारी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव पुलिस को सहयोग नहीं कर रहे थे। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा है। इस घटना में कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। देवेंद्र यादव ने गिरफ्तारी के दौरान सफेद झंडा का सहारा लिया है। वो समाज विशेष को गिरफ्तारी से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की दुर्भावना से कार्रवाई नहीं की गई है। मैं प्रदेश में सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button