पुलिस लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही: भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस लगातार दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही है। जबकि, BJP नेता सनम जांगड़े की भूमिका पूरे कार्यक्रम में रही। इसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में देवेंद्र यादव की कोई भूमिका नहीं थी फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करे। इस मामले में हम विधिक सलाह ले रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर हम राजनीतिक लड़ाई भी लड़ेंगे।बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से ही बलौदाबाजार पुलिस की टीम विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी से पहले ही युवा कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है। सभी जिलों में युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका फूंका।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button