IED विस्फोट में घायल 2 जवानों ने तोड़ा दम, मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी क्षेत्र के ग्राम कोडलियर में नक्सल आपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में ITBP के दो जवान शहीद हो गए। घायलों को लेने के लिए सेना का हेलीकाप्टर रवाना किया गया था। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है। वहीं बस्तर फाइटर के अरविन्द सर्फे और आरक्षक अनिल कुंजाम का अस्पताल में इलाज जारी है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। ब्लास्ट में 2 पुलिस जवानों के घायल होने की भी दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

इस मामले को लेकर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि, नक्सल ऑपरेशन से सर्चिंग कर लौट रहे थे। इसी बीच टीम पर नक्सलियों ने LED ब्लास्ट दिया और ITBP के 2 जवान और बस्तर फाइटर्स के 2 जवान घायल हो गए हैं। शहीद जवानों के नाम अमर पंवार महाराष्ट्र के सतारा जिले से वहीं दूसरे का नाम के राजेश कडप्पा आंध्रप्रदेश निवासी बताया गया है। दोनो जवान ITBP 53 बटालियन से थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button