छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्यता का आँकड़ा 50 लाख के पार

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित केंद्रीय समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 50 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का समर्पित योगदान है।

इस दौरान प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान, विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भाजपा सदस्यता के प्रयासों की सराहना की गई। प्रदेश संयोजक और प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर इस समाज में भी पार्टी की सदस्यता अभियान को सफल बना रहे हैं।

50 लाख से अधिक सदस्य बनने की उपलब्धि
3 सितंबर से शुरू हुए भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत 19 अक्टूबर तक पार्टी ने 50,09,658 सदस्य बनाए हैं। प्रदेशभर में अब सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान जारी है। सिंहदेव ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में 34,09,158 लोगों ने फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की, जबकि 6.40 लाख लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी के सदस्य बने। इस प्रकार कुल 40,49,158 लोग ऑनलाइन सदस्य बने, जबकि 9,60,500 लोग ऑफलाइन सदस्य बने, जिनकी डाटा एंट्री अभी जारी है।

उत्साहजनक जनसहभागिता
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सदस्यता लेने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा गया, और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व सुशासन के कारण बड़ी संख्या में लोग स्वस्फूर्त रूप से भाजपा से जुड़े। उन्होंने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि तीज-त्योहारों के बावजूद इतने कम समय में यह संख्या पार होना प्रदेश में पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button