छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, गुलाबी ठण्ड ने दी दस्तक…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है, जहां ठंडी हवाओं का आगमन हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि, दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। रायपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

हल्की बारिश की संभावना:
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सबसे अधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

चक्रवात का प्रभाव:
छत्तीसगढ़ के मौसम में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है। यह चक्रवात ओडिशा तट के नजदीक पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, और सरगुजा के कुछ हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 24 से 28 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

साइक्लोनिक स्टॉर्म बनने की संभावना:
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से में अवदाब बना हुआ है, जो 23 अक्टूबर तक साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढ़कर 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में मौसम गंभीर हो सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button