गुजरात पूछ रहा है ‘किसानों का कजऱ् माफ़ और मादक पदार्थ का कारोबार साफ़’ क्यों नहीं: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में पार्टी की ‘जन आक्रोश यात्रा’ का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश के लोग पूछ रहे हैं कि ‘डबल इंजन सरकार’ ने किसानों का कर्ज माफ और मादक पदार्थ का कारोबार साफ क्यों नहीं किया। उन्होंने यह दावा भी किया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य मादक पदार्थों और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को गहरा दिया है।’’ उन्होंने दावा किया कि गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और उन्हें सिफऱ् उपेक्षा मिल रही है। गुजरात पूछ रहा है कि भाजपा सरकार चुप क्यों है? वह कौन भाजपाई मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है?’’ उन्होंने कहा कि एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर बैठक में सामने आया, वह किसानों का है।

राहुल गांधी का कहना है, ‘‘हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गुजरात में भयानक जनाक्रोश है। हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर ंिचतित है। हर परिवार पूछ रहा है कि किसानों का कजऱ् माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?’’ राहुल गांधी ने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।’’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button