आप जो दिल तोड़कर गए, उसे समेट रही हूं..’, धर्मेंद्र के बर्थडे पर भावुक हुईं हेमा; बोलीं- तुम हमेशा साथ रहोगे

मुंबई: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था। जिसके बाद से उनके परिवार और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। आज धर्मेंद्र 90 साल के हो जाते। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने कई पुरानी तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट लिखा है।

हेमा मालिनी का पोस्ट
हेमा मालिनी ने एक्स पर धर्मेंद्र के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के हेमा ने लिखा, ‘धरम जी, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। दो हफ्ते से ज्यादा हो गए जब आप मुझे अचानक छोड़कर चले गए। मेरा दिल टूट गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे मैं उन टुकड़ों को जोड़ रही हूं और अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हूं।

भगवान का शुक्रिया
हेमा ने आगे लिखा, ‘आप भले ही शरीर से दूर चले गए, पर मेरी आत्मा में हमेशा मेरे साथ हैं। हमारे साथ बिताए वो सारे प्यारे पल, हमारी हंसी-खुशी भरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं। उन यादों को बार-बार जीना मुझे बहुत सुकून और खुशी देता है। मैं भगवान का लाख-लाख शुक्रिया करती हूं कि उन्होंने हमें इतने सुंदर साल साथ बिताने का मौका दिया, हमारी दो प्यारी बेटियां दीं, और ढेर सारी खूबसूरत यादें दीं जो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

भगवान से प्रार्थना
हेमा ने आगे लिखा, ‘आपके जन्मदिन पर मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि आप ऊपर जहां भी हैं, ढेर सारी शांति और खुशी दें। आप अपनी नेकी, विनम्रता और इंसानियत से इसके पूरी तरह हकदार हैं। एक बार फिर… जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे धरम जी।’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button