रायपुर में जाली नोटों के चलते दो आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर। राजधानी में नकली नोट चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी शहर के चूना दुकान के पास नकली नोट बदलने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से 93 नग 2000, 93 नग 500 और 184 नग 100 के नकली नोट बरामद किए हैं. आरोपियों की संपत्ति से करीब ढाई लाख रुपये जब्त किए गए हैं। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को एक मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंज क्षेत्र के चूनाभट्टी स्थित बालाजी किरण दुकान के पास 02 व्यक्ति नकली नोट बदलने के लिए एक ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. जिस पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में लोगों ने अपना नाम शिव प्रसाद मन्हारे और पराग रात्रे शक्ति निवासी बताया। टीम के सदस्यों ने दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो उनके पास से 2000, 500 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए. जिस पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2000 के 93 नग, 500 के 93 नग और 100 के नकली नोटों के 184 नग जब्त किये गये तथा अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 420, 34, 489(ई) भादवि. अपराध दर्ज किया गया।  आरोपित शिवप्रसाद मनहारे पूर्व में जैजैपुर थाना नकली नोट मामले में भी रिमांड पर जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. शिव प्रसाद मनहारे पिता परसराम मनहारे उम्र 29 वर्ष निवास रामकरौवाडीह थाना जैजैपुर जिला शक्ति हाल चूनाभट्टी बालाजी किराना स्टोर थाना गंज रायपुर के पास।

02. पराग रात्रे पिता हरीश कुमार रात्रे उम्र 24 निवासी मलखरोदा जिला शक्ति।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.
Back to top button