मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू को लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया…

रायपुर | छत्तीसगढ़ में रविवार से सूरज की तपिश और ज्यादा बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को तिल्दा और सक्ती दोनों जगह 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।रायपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग और रायपुर में लू चलने की संभावना है। इसी तरह 22 मई को कोरबा, मुंगेली और बिलासपुर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार को तपती गर्मी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शुक्रवार को बादल छाए रहे। और हवाएं चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। हालांकि ये बारिश कुछ ही देर तक हुई। लेकिन थोड़ी ही देर में इसने लोगों को तरबतर कर दिया।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button