अपने घोटालों से ध्यान भटकाने भूपेश कर रहे शिगूफेबाजी- राजेश मूणत

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रियदर्शिनी बैंक मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि साढ़े 4 साल में भूपेश बघेल सरकार ने भाजपा को घेरने के लिए विभिन्न एसआइटी का गठन किया, परंतु एक रुपये के भी भ्रष्टाचार के मामले उजागर नहीं कर पाई। कांग्रेस विपक्ष में थी तो सिर्फ आरोप लगाती रही और जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, तब भी कोई आरोप प्रमाणित नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस झूठ फरेब और भ्रष्टाचार के आइडियाज की फैक्ट्री है। चुनाव नजदीक देखकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को घेरने नया राजनीतिक हथकंडा अपनाते हुए इंदिरा प्रदर्शनी बैंक की तरफ फिर से रुख किया है।

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जब जब भाजपा की तरफ एक उंगली दिखाओगे तो बाकी उंगलियां कांग्रेसियों पर ही उठेंगी क्योंकि उस बैंक के संचालक मंडल में कांग्रेसी नेताओं के परिजन थे और इस बैंक से लोन लेने वाले अधिकतर हितग्राही कांग्रेसी थे। सरकार को इसकी भी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार लगातार भ्रष्टाचार के ढेर सारे मामलों में से घिर चुकी है। पहले कोल घोटाला, उसके बाद शराब घोटाला, इस बीच चावल घोटाला सामने आया। जनता अपने पैसे का हिसाब इस सरकार से मांग रही है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने नया शिगूफा छोड़ा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि जिस कांग्रेस का इतिहास घपलों घोटालों से भरा हुआ है, जिस कांग्रेस का मालिक परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चंदे से बनी 2 हजार करोड़ की नेशनल हेराल्ड संपत्ति तक हड़प गए, जिस कांग्रेस ने देश के रक्षा सौदों में दलाली खाने से परहेज नहीं किया, जो कांग्रेस भारत के दुश्मनों से भीख मांगती है, जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में घोटालों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, वह जो हथकंडे आजमा रही है, जनता उसे समझ रही है। भूपेश बघेल अपने कारनामों की वजह से बेनकाब हो चुके हैं।

भूपेश बघेल अब तक क्या घोटाले में इतने व्यस्त रहे कि उन्हें प्रियदर्शिनी बैंक मामले की सुध नहीं आई। अपने भ्रष्टाचार दबाने के लिए भूपेश बघेल इस तरह की जितनी चाहें, कोशिश कर लें। उन्हें चुनौती है कि प्रियदर्शिनी बैंक के लाभार्थियों और संचालकों की जांच करा लें। सच सामने आ जायेगा कि घोटालेबाज कांग्रेस के ही लोग हैं। कमाल की बात है कि भ्रष्टाचार में सिर से पैर तक सने कांग्रेसी भाजपा नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। आरोप में जरा सी भी सच्चाई होती तो बदलापुर की राजनीति करने वाले भूपेश बघेल चैन से नहीं बैठे रहते।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button