Diwali Rangoli 2023: दिवाली पर 10 मिनट में बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन

Diwali Rangoli 2023: इस त्योहार पर कुछ चीजों का इस्तेमाल सजावट के लिए जरूर किया जाता है। जैसे लाइट्स, रंगोली और दरवाजों के लिए तोरन। रंगोली बनाने में अक्सर लोगों को परेशानी होती है। इसे देख हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान डिजाइन, जो आपका काम आसान बना देंगे।

अगर आपको दिये वाली रंगोली पसंद है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई करें। इसमें मोर और दिये दोनों का आकार दिया जाता है।
आपको बस सर्कल बनाना है और फिर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर मोर, दिये और पत्तियां बनानी हैं। इसके बाद अलग-अलग रंगों से अपनी रंगोली को फिनिशिंग दें। आपकी रंगोली तैयार है।

कुछ लोगों के घर में ज्यादा स्पेस नहीं होता है। ऐसे में वो छोटी रंगोली बनाते हैं। इसमें आपको बस अलग-अलग रंग के 2 सर्क बनाने हैं। एक सर्कल छोटा होगा और एक बड़ा।
इसके बाद सर्कल के एक हिस्से में पतला रंग डालते हैं दीपक बनाएं। अब दीपक की चारों तरफ फूल और पत्तियां बना दें। यह रंगोली डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है।

आप फूल वाली रंगोली के अंदर दीपक भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2-3 रंगों को मिलाकर फर्श पर बिछाना है। इसके बाद आपको साइड में चारों तरफ छोटे-छोटे फूल बनाने हैं और अंदर दीपक बनाना हैं।
अब दीपक के अंदर भी अलग-अलग रंगों से फूल बना दें। आपकी रंगोली में जितने ज्यादा रंगों का इस्तेमाल होगा रंगोली उतनी अच्छी लगेगी।

अगर बड़ी रंगोली बनाने पर बिगड़ जाती है, तो आप आसान ट्रिक को फॉलो करें। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको बस बड़े सर्कल के साइड में छोटे-छोटे सर्कल बनाकर दीपक बनाने हैं।
आप इस रंगोली की साइड में सजाकर सुंदर-सुंदर दीपक लगा दें। आंगन और घर के बीचों-बीच में बनाने के लिए यह रंगोली डिजाइन काफी अच्छा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button