जानें आज का राशिफल 15 April 2023:

मेष दैनिक राशिफल
आज जातक के आसपास खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम सामने आएंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी में इजाफा होगा। दिन के अन्त में मित्र से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल
आज के दिन आप शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। जातक के रहन-सहन में कमाई से ज्यादा खर्च हो सकता है, सतर्क रहने की जरुरत है। बिजनेस में आज जोखिम ना उठाएं, साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज कोई महत्वपूर्ण मामलों में अपनों से बड़ों की सलाह ले कर ही निर्णय लें। दोस्तों के बीच समय व्यतीत होगा। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यवसायिक कार्यों में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज बच्चों की पढ़ाई को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन जातक का व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने पर सफलता प्राप्त मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। वाहन लेने का योग है।

सिंह दैनिक राशिफल
आज जातक का कोई पुराना अटका हुआ कार्य होगा, किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों मे आत्मनिर्भर बनने का ख्याल मन में बार बार आएगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के बुजुर्गों द्वारा राय जरूर लेनी चाहिए। अविवाहित हैं तो रिश्ता आने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन जातक का अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। कोइ पुराना विवाद आज समाप्त हो सकता हैं। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी प्रभावी व्यक्ति से सिफारिश करवानी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल
आज जातक को कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जानकारी और सकारात्मक ऊर्जा से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज जातक को सलाह दी जाती है की जरूरी काम की सूची बना कर कार्य करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें। शेयर बाजार में रिस्क ना ले।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज जोखिम भरे कार्य ना करें, दोस्तों के साथ निजी बातें शेयर करने से बचें। आज बच्चों द्वारा पढ़ाई मे अव्वल प्रदर्शन किया जाएगा। पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रह सकते हैं। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहने वाला है।

धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने वाला है। सच्चे मन से की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें। कोई लेख या कहानी लिख सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल
आज जातक को अपनी कमियों की बजाय खूबियों पर ध्यान देना चाहिए। मन मे अजीब विचारों का जन्म होगा। नौकरीपेशा लोग अपने से बड़े अधिकारियों को प्रभावित करेंगे और पदोनत्ती के भी योग है। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज के दिन जातक का आय से अधिक खर्चा परेशानी में डाल सकता है। आप वर्तमान में जीने का प्रयास करे। अपने उत्तरदयित्व की पूर्ति करने का प्रयास करेंगे। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें।

मीन दैनिक राशिफल
आज के दिन जातक का मन शांत रहेगा। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सहयोगी कार्य की प्रसंशा करेंगे। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button