आज का राशिफल 19 अप्रैल 2023…

मेष राशि: आज रियल एस्टेट के क्षेत्र में आपको फायदा होगा। आज शाम के समय आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ समय के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा, इसकी चिंता न करें। पिता के आशीर्वाद से आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है।

वृषभ राशि: आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे लेकिन चिंता न करें क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि सभी शत्रुओं को परास्त कर देगी। पार्टनरशिप में कोई व्यापार है तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से जुड़ी कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको मिल सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं हैआप एक खुशमिजाज शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर हर इंसान आपसे खुद को जोड़ने की कोशिश करेगा। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। किन्नरों को कुछ पैसे दें और आशीर्वाद के रूप में कुछ पैसे वापस ले लें।

सिंह राशि: आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अपने पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपना आलस्य छोड़ना होगा। आपके पराक्रम को देखकर शत्रु हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनी नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।

कन्या राशि: पिछले कुछ समय से यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है

तुला राशि: आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। आज कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल होंगे। आज शाम के समय वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावना है इसलिए संभलकर वाहन चलाएं।

वृश्चिक राशि: आज आपके लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके बच्चों द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

धनु राशि: आज आपको अपने परिवार में चल रहे कलह को खत्म करना होगा, नहीं तो यह आपका मानसिक तनाव बना रहेगा। अगर आज आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी न लें क्योंकि उसके लिए दिन ठीक नहीं है, उसे चुकाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ता हुआ नजर आएगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों का दिन शुभ है रात्रि के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज योग्य लोगों से विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

कुंभ राशि: आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में आपको लाभ दिलाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है और इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशि: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज शाम के समय आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button