जानिए सभी 12 राशियों का हाल 27 अप्रैल 2023…

आज का राशिफल 27अप्रैल 2023

मेष राशि 27अप्रैल 2023
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। दोपहर बाद किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं लेकिन अभी उसके लिए समय ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 9

वृष राशि 27अप्रैल 2023
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। बिजनेस में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। हालांकि, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि 27अप्रैल 2023
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है, लेकिन आपको सम्पति संबंधित विवाद में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की चिंता सता सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपको अपने बिखरे व्यापार को भी संभालने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके सभी काम पूरे होगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

कर्क राशि 27अप्रैल 2023
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेंगे। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पत्नी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 3

सिंह राशि 27अप्रैल 2023
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई समस्याओं का अंत कराने वाला रहेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा संघर्ष वाला रह सकता है। दरअसल, आज घर परिवार के सदस्यों के बीच राय की कमी के कारण ऐसा देखने को मिल सकता है। हालांकि, परिवार के बुजुर्ग सदस्य इस स्थिति को संभाल लेंगे। विद्यार्थियों की व्यावहारिक सोच में सुधार होगा। आज धन का निवेश न ही करें तो बेहतर होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

कन्या राशि 27अप्रैल 2023
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। प्रॉपर्टी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का अच्छा समय है। आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। छात्रों के करियर में आ रही रुकावटों का आज समाधान मिल सकता है। कार्यस्थल पर अपनी काबिलियत दिखाने का आज अच्छा मौका है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

तुला राशि 27अप्रैल 2023
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को सुखद नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आप बेवजह की चिंताओं में लगे रहकर स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि 27अप्रैल 2023
वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन शत्रुओं से बचकर रहें और उनके साथ किसी तरह के झगड़े या विवाद में पड़ने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मात्रा में मुनाफा होगा। छात्रों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 4

धनु राशि 27अप्रैल 2023
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन नौकरी में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आज आपके विरोधी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिससे आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती हैं। आप किसी की मदद के लिए यदि हाथ बढ़ाएं, तो उसमें थोड़ा सावधान रहे। संतान से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

मकर राशि 27अप्रैल 2023
मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान कम से कम होगा लेकिन फिर भी सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने के बाद काफी योग नजर आ रहा है। यदि काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है, लेकिन आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
लकी रंग – मैजेंटा
लकी नंबर- 8

कुंभ राशि 27अप्रैल 2023
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आपका बिजनेस में काम व्यवस्थित रहेगा, आपके आसपास के कारोबारियों से चल रहे कॉम्पिटिशन में आपकी जीत तय है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब कर रहे हैं वो आज काम में लापरवाही न करें जल्द ही आपके इन्क्रीमेंट के योग बन रहे हैं। घर के रख रखाव सम्बन्धी काम हो सकते हैं, दिन व्यस्तता से भरा होगा। ज्यादा सोच-विचार से आपके सेहत पर असर पड़ सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

मीन राशि 27अप्रैल 2023
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापारिक मामलों में आ रही रुकावट को दूर करने वाला रहेगा। घरेलू स्तर पर आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बांटेंगे तो अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों के लिए आज आप कुछ नजदीकी यात्राएं भी कर सकते हैं।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 7

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button