आज का राशिफल 23मई 2023…

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखमय रहने वाला है। शाम को आपकी कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आप काफी समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिससे आप अपने परिजनों के लिए किसी छोटी सी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। आज आपके यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक किसी भी बात पर अपने अधिकारियों से न उलझें।

वृष राशि: वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी नौकरी में रुके धन की प्राप्ति होगी। सरकारी कर्मचारी है तो वरिष्ठ अधिकारी का क्रोध सहन करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों की सहायता से कल आपकी आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब होंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत की कला लोंगो को प्रभावित करेगी। प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन आप भाग्य के भरोसे न बैठकर परिश्रम करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा करने की कोशिश करेंगे और उलझन रहने के कारण आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक आज नए काम की योजनाओं को अमल में ला सकेंगे। व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। अधिकारी आप पर कृपादृष्टि रखेंगे। उच्च पद मिलने की संभावना है। पिता की तरफ से कोई लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। बिजनेस के काम से प्रवास होने की संभावना है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मित्रों के साथ किसी नए व्यवसाय को भी करने की योजना बनाएंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। माता जी के द्वारा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा जिसकी बहुत दिनों से आपको प्रतीक्षा थी। नौकरी में आपका कद बढ़ेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना है। अधिक उतावलेपन से काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति से आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। किसी मित्र की सहायता से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button