Abhay Deol on Pathaan: कहा जब 50 साल बाद पीछे मुड़कर देखेंगे तो अपनी करतूत पर हसेंगे लोग। फिल्म पठान पर हो रहे विवाद पर अभय देओल की दो टूक।

रायपुर। जब से शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारार फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है, इस पर विवाद गरमाया हुआ है। चारों तरफ लोग इस गाने को लेकर हल्ला काट रहे हैं। इसका अलग-अलग मुद्दा बना दिया है। कुछ इसे अश्लील बता रहे हैं और कुछ दीपिका की भगवा बिकिनी पर राजनीति कर रहे हैं। इस गाने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब अभय देयोल का रिएक्शन आया है। अभय देओल (Abhay Deol) चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इंडिया टुडे से खास बातचीत में ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ एक्टर ने ‘पठान’ पर कहा यह अकल्पनीय नहीं है। यदि आप आज की दुनिया को देखें तो यह ध्रुवीकृत हो चुका है। अगर आप किसी चीज को मुद्दा बनाना चाहते हैं, तो ऐसा आसानी से कर सकते हैं। यह संभव है। बहुत से लोगों ने इसे पहले भी किया है और आगे भी करते रहेंगे।

अभय देओल ने बैन कल्चर पर कही ये बात..

एक्टर ने आगे कहा कि सोशल मीडिया और टेकनोलॉजी ने जानकारी को इतनी तेजी से पहुंचाया है कि इसमें कई बार गलत सूचनाएं भी पहुंची हैं। चीजों को एक हद तक कम करने की भी कोशिश होती है। हर जगह असंगति है, चाहे वह मीडिया हो या मीडिया को देखने वाले। अभय ने यह भी कहा कि बैन लगाने से यह खत्म नहीं होता है। बस वह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

अभय देओल की अपकमिंग फिल्म..

अभय को लगता है कि शायद अब से 50 साल बाद लोग इस बायकॉट कल्चर को पीछे मुड़कर देखेंगे और इस मूर्खता पर हंसेंगे। बता दें कि अभय देओल ‘ट्रायल बाय फायर’ में नजर आएंगे, जो 13 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.
Back to top button