Fatima Sana Shaikh का 3 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, एक्ट्रेस बनने चलीं तो लोगों ने मारे थे ताने

रायपुर। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपने करियर में अच्छे मुकाम पर हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला। लोगों के ताने सुने। इतना ही नहीं, बचपन में फातिमा सना शेख का यौन शोषण भी हुआ था। जब फिल्मों में आ रही थीं तो कास्टिंग काउच का भी सामना किया। लेकिन Fatima Sana Shaikh ने कभी खुद को टूटने नहीं दिया। फातिमा ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। फातिमा की पहली फिल्म ‘चाची 420’ थी, जिसमें वह कमल हासन की बेटी बनी थीं।

90s की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट

नब्बे के दशक में फातिमा सना शेख एक पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं। उन्होंने ‘इश्क’, ‘चाची 420’, ‘बड़े दिलवाला’ और ‘वन 2 का 4’ समेत कई फिल्में कीं। इसके बाद फातिमा इक्का-दुक्का फिल्में करती रहीं और फिर आमिर खान की ‘दंगल’ से चर्चा में आईं।

बनना था फोटोग्राफर

फातिमा सना शेख कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उनका सपना फोटोग्राफर बनने का था। एक्टिंग में आने से पहले फातिमा ने फोटोग्राफी का कोर्स भी किया।

फातिमा का हुआ था यौन शोषण

फातिमा सना शेख जब 3 साल की थीं तो उनका यौन शोषण हुआ था। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था। फातिमा ने कहा था कि यह एक लड़ाई है जो महिलाओं को रोजाना लड़नी पड़ती है।

यौन संबंध बनाओ तो काम मिलेगा’

इसी इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने रिवील किया था कि उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। फातिमा ने कहा था, ‘मुझे ऐसे लोग भी मिले हैं, जिन्होंने मुझसे कहा था कि जॉब पाने का एक ही तरीका है और वह है सेक्स। इसके लिए तैयार नहीं हुई तो मेरे हाथ से कई प्रोजेक्ट छीन लिए गए। मुझसे कहा गया कि इंडस्ट्री में आपको काम सिर्फ यौन संबंध बनाकर ही मिल सकता है।’

बिना बताए फिल्मों से रिप्लेस

फातिमा सना शेख को कई बार बिना बताए ही फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया। बहुत बार ऐसा भी हुआ था, जब वह फिल्म की आधी शूटिंग कर चुकी थीं और रिप्लेस कर दिया गया।

तुम कभी हीरोइन नहीं बनोगी’

फातिमा ने बताया था कि जब उन्होंने फिल्मों में वापसी का फैसला किया तो इंडस्ट्री के लोग उन्हें ताने मारते थे। उन्हें रिजेक्ट करते हुए कहते कि तुम कभी हीरोइन नहीं बनोगी। तुम न तो दीपिका पादुकोण जैसी दिखती हो और न ही ऐश्वर्या जैसी।’

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.
Back to top button