बिग बॉस के घर में इन सितारों को मिला सच्चा प्यार

बिग बॉस भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है। इसमें हर साल बड़े-बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं और कई महीनो तक बाहरी दुनिया से बिना संपर्क किए घर में रहते हैं। शो में अक्सर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलता है। हालांकि, शो में बहुत से सेलेब्स को सच्चा प्यार भी मिल चुका है जो घर से बाहर आने के बाद भी आज तक कायम है। आइए इन सितारों के बारे में जानते हैं…

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश

इस लिस्ट में पहला नाम करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का है। बिग बॉस सीजन 15 में दोनों एक साथ नजर आए थे। घर में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। सीजन 15 को तेजस्वी ने जीता था। घर के बाहर आने के बाद भी दोनों अब भी रिलेशनशिप में हैं।

एजाज खान-पवित्रा पुनिया

एजाज खान और पवित्रा पुनिया भी बिग बॉस के घर में एक दूसरे से मिले थे। शो के दौरान दोनों की आपस में अच्छी केमिस्ट्री बन गई थी। शो खत्म होते-होते दोनों अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके कुछ समय बाद दोनों ने सगाई भी कर ली।

युविका चौधरी-प्रिंस नरूला

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला बिग बॉस के घर में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी। बिग बॉस शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच यह प्यार बरकरार रहा। रिलेशनशिप में काफी समय तक रहने के बाद दोनों में शादी कर ली और फिलहाल खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

अली गोनी-जैस्मिन भसीन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी थी बिग बॉस में ही बनी थी। दोनों के बीच भी गजब की अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली थी। घर से बाहर निकालने के बाद भी अब तक दोनों एक साथ ही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद भी आती है।

Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button