CG-MP समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…

नई दिल्ली । CG-MP Weather: अक्टूबर के महीने को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ता तापमान ने मौसम को गर्म बनाए रखा है। जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आस-पास के राज्यों में 27 अक्टूबर के बाद ठंड का असर महसूस होने लगेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है, जो 23 अक्टूबर को तेज गति पकड़ सकता है।

देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने 23 अक्टूबर के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में तूफान की आशंका
बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है। इसके चलते इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में लहरों की ऊंचाई और हवा की गति बहुत ज्यादा हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। ‘दाना’ नाम का चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा के तट से गुजरते हुए पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा। इस दौरान हवाएं 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

आंध्र प्रदेश और झारखंड में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, और कोलकाता जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button