दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी…

नई दिल्ली । दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतारा है। प्रवेश वर्मा आप के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।

करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत चुनाव लड़ेंगे। वहीं करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।

पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा के सामने रवींद्र सिंह नेगी होंगे। भाजपा ने आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर सीट से खुशीराम चुनार मैदान में होंगे।

बदरपुर सीट से नारायण दत्त शर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट दिया गया है।

आतिशी के खिलाफ अल्का लांबा लड़ेंगी चुनाव
कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधुड़ी को उतारा है। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को कालकाजी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अल्का वर्ष 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया। पिछली बार वे कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं।

बता दें कि अब तक कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे पहले दो सूची जारी कर 47 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button