कोरबा में 15 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण, वन विभाग की टीम एक्टिव… ड्रोन से निगरानी


कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में हाथियों के एक झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगभग 15 हाथियों का झुंड, जिसमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, गांवों के पास जंगल में विचरण कर रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।





