आज का राशिफल(शनिवार, 31 जनवरी 2026): जानिए! आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Horoscope Today 31 January 2026 : आज 31 जनवरी दिन शनिवार है और चंद्रमा का गोचर आज दिन भर मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गजकेसरी योग उपरांत अनफा योग बनेगा ऐसे में आज जनवरी महीने का अंतिम दिन मिथुन, तुला और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक।

मेष (मेष राशि): आज अपने कामों में लापरवाही न करें। बिजनेस में कोई डील टल सकती है। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत से बचें। बड़े सदस्यों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है।

वृष (वृष राशि): निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन सलाह देने से पहले सोचें। कहीं खरीदारी करने जाएं तो पैसे का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में षडयंत्र हो सकता है, तो चतुराई से निपटें। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा।

मिथुन (मिथुन राशि): आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

कर्क (कर्क राशि): दिन उलझनों भरा रहेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा। पुरानी गलती से सीख लें। अतिथि के आगमन से व्यस्तता रहेगी। आय-व्यय का सही तालमेल बनाएं। संतान को नया लैपटॉप जैसे उपहार दे सकते हैं।

सिंह (सिंह राशि): आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, और नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। समाज में अच्छी पहचान बनेगी। नए मित्र बनेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कन्या (कन्या राशि): खास दिन है। शेयर मार्केट में निवेश का सोच सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मनमुटाव दूर करें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा।

तुला (तुला राशि): सेहत पर ध्यान दें। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन होगा। सुख-संपदा बढ़ेगी। बॉस खुश होंगे। पढ़ाई में समस्या हो तो गुरुजनों से बातचीत करें। दूसरों के मामलों में बोलने से बचें।

वृश्चिक (वृश्चिक राशि): अच्छा सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। निवेश से दोगुना लाभ हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु (धनु राशि): मिश्रित फल मिलेगा। बाहर जाना पड़ सकता है। काम पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी से कड़वाहट हो सकती है। बड़े नेताओं से मिलकर अपनी बात रखें।

मकर (मकर राशि): नए आइडिया आएंगे, जिनसे आय बढ़ेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। लेनदेन में सावधानी बरतें। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान दें।

कुंभ (कुंभ राशि): क्रोध न करें, परिवार नाराज हो सकता है। घर में शुभ आयोजन हो सकता है। विदेश में शिक्षा का अवसर भी मिल सकता है।

मीन (मीन राशि): झगड़झंझट से दूर रहें। जिम्मेदारी सौंपें तो सही मिलेगी। संतान से खुशखबरी संभव है। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। ईर्ष्या से बचें।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button