‘राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए’, विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे असम के सीएम हिमंता बिस्वा

मिर्जापुर: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कोई भी राहुल गांधी वादी नहीं हो सकता है। राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए। वह सोमवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल आए थे। पत्रकारों से यह पूछे जाने पर कहा कि मणिशंकर अय्यर ने कहा कि वे राहुल गांधी राहुल वादी नहीं है, उन्होंने यह बात कही।

असम के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज व टीपू सुल्तान के मामले में पूछे जाने पर कहा कि दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते। एक हिंदू का रक्षक था तो दूसरा हिंदू का भक्षक दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते हैं। असम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम की स्थिति बहुत नाजुक है। हिंदू मुस्लिम की डेमोग्राफी में वहां पर 40 प्रतिशत मुस्लिम है, इनमें से चार प्रतिशत भारत के हैं, शेष 36 प्रतिशत किसी न किसी प्रकार से बांग्लादेश से संबंधित हैं।

गौरव गोगोई के मामले में कहा कि उन्होंने सारे सबूत केंद्र सरकार को दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एनआरसी के मामले में कहा कि यह मामला न्यायालय के हवाले है। उन्होंने कहा कि वह यहां पर ढाई साल पूर्व आए थे, काफी बदल गया है और इस कायाकल्प के लिए यहां के विधायक जी, प्रदेश की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। मैं मां विंध्यवासिनी का सेवा करने आया हूं। इसके पूर्व विंध्याचल पहुंचने पर उनका विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अधिकारियों ने स्वागत किया। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button