पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

नयी दिल्ली: पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने लोक निवास में बुधवार को आयोजित समारोह में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संधू को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

संधू के पूर्ववर्ती, विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1988 बैच के अधिकारी संधू अमेरिकी मामलों में अनुभवी भारतीय राजनयिकों में शुमार हैं। उन्होंने वांिशगटन में भारतीय दूतावास में कई बार अपनी सेवाएं दी हैं।

वह फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इसके अलावा 63 वर्षीय संधू जुलाई 2005 से फरवरी 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी कार्यरत रहे। संधू ने 2024 में पंजाब के अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए।



Show More

akhbarilal

Akhbaarilal is daily hindi news portal of Chhattisgarh. Get breaking and latest news from Indian including all states. Find latest news from Raipur. Read CG DPR News on www.akhbaarilal.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button